फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूसरे दिन भी तीन बोरों में मिले संरक्षित पशुओं के अवशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। सीमाई क्षेत्र के गांव बहर जागीर के देवहा नदी के पास सोमवार को भी तीन बोरों में संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले हैं। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने गो-तस्करों के खिलाफ आक्रोश जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के गांव बहर जागीर के देवहा नदी के पुल से दक्षिण दिशा की ओर कुछ संरक्षित पशुओं के अवशेष बोरे में मिले थे। उसके बाद अब सोमवार को उसी स्थल के पास से तीन बोरों में अवशेष मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को दफन करा दिया। इससे पूर्व रविवार को अवशेष मिले थे। बरखेड़ा पुलिस ने रविवार और सोमवार को बोरों में मिल अवशेष के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी राजबली सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें