फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाग में मिले प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के गांव अगरास और टिटौली के बीच एक बाग में बुधवार को प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिले। इससे खफा गोरक्षा परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और पशु चिकित्साधिकारी ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

गोरक्षा परिषद के जिला प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गांव अगरास के जंगल में एक बाग में कुछ प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. देश दीपक गंगवार ने अवशेषों का सैंपल लेकर परीक्षण को भेजा है। जितेंद्र श्रीवास्तव ने मामले की तहरीर गो तस्करी के आरोपियों के खिलाफ दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। कुछ अवशेष मिले हैं, जो कि प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष से मेल नहीं खा रहे। सैंपल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें