फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर लगाया धर्मस्थल का बोर्ड, लोगों के विरोध पर पुलिस ने हटवाया

Fri, 31 May 2024 06:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रेलवे की भूमि पर बने धर्मस्थल को हटाने के लिए नोटिस जारी हो चुके हैं। इसके बावजूद बृहस्पतिवार रात किसी ने धर्मस्थल का बोर्ड लगा दिया। इसकी जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। 
विज्ञापन
रेलवे की जमीन पर लगाया गया था यह बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के बाहर रातों-रात शरारतीतत्वों ने धर्मस्थल का बोर्ड लगा दिया। शुक्रवार सुबह लोगों को इसके बारे में पता लगा तो आक्रोश फैला गया। स्थानीय लोगों ने रेलवे अधिकारियों और पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने बोर्ड हटवा दिया।

विज्ञापन


इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के अंदर एक धर्मस्थल है। रेलवे की भूमि पर बने इस धर्मस्थल को हटाने के लिए नोटिस भी जारी हो चुके हैं। इस धर्मस्थल को लेकर बार-बार नई चर्चाएं होती रहती हैं। इज्जतनगर स्टेशन के सुंदरीकरण के दौरान रेलवे ने इस धर्मस्थल का सुंदरीकरण भी करा दिया था। 

UP: इस जिले में आंधी-तूफान से 1500 से अधिक गांवों की बिजली ठप, बहाल होने से लग सकते हैं एक-दो दिन
विज्ञापन


इस धर्मस्थल को लेकर आशंकाएं बनी रहती हैं। यहां धर्मस्थल का कोई बोर्ड नहीं लगा है। बृहस्पतिवार रात किसी ने स्टेशन के बाहर धर्मस्थल के नाम से बोर्ड लगा दिया। बोर्ड पर स्पष्ट लिखा गया था रेलवे स्टेशन इज्जतनगर शरीफ बरेली।
विज्ञापन


कई लोगों ने इस बोर्ड का फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया। इसको लेकर टिप्पणियों की झड़ी गई गई। शिकायत पुलिस और रेलवे अधिकारियों तक पहुंची। इंस्पेक्टर इज्जतनगर जय शंकर सिंह ने बताया कि बोर्ड हटवा दिया गया है। जिन लोगों ने बोर्ड लगाया था उनकी पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें