फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सतगुरु नानक प्रगटया मिटी धुंध जग चानण होआ’

विज्ञापन
‘सतगुरु नानक प्रगटया मिटी धुंध जग चानण होआ’ - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। गुरु नानक देव के 550वें पावन प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान के ननकाणा साहिब से आए अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन का रविवार को बैरियर टू पर हजारों सिख संगत ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इससे पहले आतिशबाजी ने जहां लोगोें को रोमांचित किया तो वहीं बच्चों ने गतका के करतब दिखाकर मौजूद संगत समेत राहगीरों को स्तब्ध कर दिया। विशाल नगर कीर्तन को पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

पाकिस्तान के ननकाणा साहिब से एक अगस्त को रवाना गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर बरेली पहुंचा अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन 19 अगस्त को बरेली से रवाना होगा। पीलीभीत से नगर कीर्तन नवाबगंज, हाफिजगंज होते हुए शाम करीब छह बजे बरेली के बैरियर टू पर पहुंचा। हाफिजगंज में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। बैरियर टू नगर कीर्तन क ा स्वागत करने के लिए मॉडल टाउन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सुभाषनगर गुरुद्वारा, बताशे वाली गली गुरुद्वारा, जनकपुरी गुरुद्वारा समेत शहर की सभी गुरुद्वारा कमेटियां और सिख संगत शाम चार बजे से ही बैरियर टू के पास पहुंचने लगी थीं। अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन के पहुंचते ही सिख संगत ने फूल बरसाए और श्री गुरु नानक देव की स्मृति में कीर्तन किया।

‘बोले सो निहाल’ का लगा जयकारा
नगर कीर्तन डेलापीर चौराहा होते हुए केके अस्पताल के सामने से बांके बिहारी मंदिर के बाद जनकपुरी गुुरुद्वारा पहुंचा। नगर कीर्तन में सिख संगत ‘बोले सो निहाल’ के जयकारे लगाते, ढोल-नगाड़े की धुन पर झूमते जनकपुरी गुरुद्वारा पहुंचा। फिर डीडीपुरम होते हुए मॉडल टाउन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पर फूल बरसाकर स्वागत हुआ। नगर कीर्तन रात्रि विश्राम के बाद 19 अगस्त को गुरुद्वारा इज्जतनगर से आगे रवाना होगा।
विज्ञापन


साइकिल से गुरु की महिमा का गुणगान
नगर कीर्तन में सबसे आगे चल रहे पंजाब मुक्तसर गुुरुद्वारा के सेवादार साइकिल से चल रहे तेजा सिंह (69) श्री गुरु गोबिंद सिंह की महिमा का गुणगान करते हुए चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे सालों से गुरुद्वारे की सेवा कर रहे हैं। नगर कीर्तन जब पंजाब पहुुंचा तो वे उसके साथ चल दिए। उनके पीछे बच्चे गुुरुद्वारा की सेवा कर रहे हैं। कहा, नगर कीर्तन के साथ वे आखिर तक चलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें