फरीदपुर। तस्करी कर बिहारी ले जाई जा रही हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को पुलिस ने फरीदपुर टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया। पुलिस ने चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया, जबकि एक आरोपी भाग निकला।
शनिवार रात फरीदपुर टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान पुलिस को एक ट्रक में हरियाणा मार्का शराब लेकर बिहार जाने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी करके ट्रक को रोक लिया। तिरपाल हटाकर देखा तो ट्रक में आगे और पीछे साइडों में चूने के कट्टे भरे हुए थे। उनके बीच में हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब की पेटी भरीं थी। पुलिस ने ट्रक चालक आमिल और क्लीनर फुरकान निवासी गांव लोधीपुर थाना कंधला जिला शामली को हिरासत में ले लिया। जबकि उनका एक साथी शाहिर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस के अनुसार 270 पेटी में 12960 क्वार्टर और 99 पेटी में 1188 बोतल बरामद हुईं। सूचना पर एसपी देहात संसार सिंह ने फरीदपुर थाने पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की। ब्यूरो