फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनखनाथ मंदिर जाने वालो! किला पुल के नीच लग सकता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन शुरू होने के पहले से सड़कों के गड्ढे भरने की मांग उठती रही। जिला शांति समिति की बैठक में भी कावंड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से सड़कों के गड्ढे भरने को कहा गया, लेकिन हालत अब भी वैसी ही है। सबसे बुरा हाल तो किला ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड का है। यहां एक तरफ की सर्विस लेन में बड़ा गड्ढा हो जाने से उसमें पानी भर गया है। लिहाजा ये लेन बंद कर दी गई है। पूरा ट्रैफिक अब दूसरी साइड से गुजारा जा रहा है। सोमवार को अलखनाथ मंदिर जाने वाले लोगों और कांविड़यों को यहां जाम से जूझना तय है।
विज्ञापन

किला ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था है। कछला (बदायूं) घाट से गंगाजल लेकर अलखानाथ मंदिर जाने वाले कांवड़िये किला पुल के पश्चिम में रेलवे लाइन किनारे बनी सर्विस रोड से होकर जाते हैं। इस सर्विस रोड पर गहरा गड्ढा है, जिसमें बारिश पानी भर गया है। गहरा गड्ढा होने से पैदल चलना तो दूभर है ही, वाहन भी फंस जा रहे हैं। कोई हादसे का शिकार न हो इसके लिए पुलिस ने किला पुल के पश्चिम की ओर की सर्विस रोड बंद कर दी। पूरा ट्रैफिक दूसरी सर्विस रोड से निकाला जा रहा है। इस कारण उधर की ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ा गई। सोमवार सुबह वहां से गुजरने वाले कांवड़ियों की संख्या ज्यादा रहेगी। आम लोग भी मंदिर में जलाभिषेक करने जाएंगे। लिहाजा किला पुल के नीचे कांवड़ियों और लोगों को जाम से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें