बरेली। इन दिनों हज प्रशिक्षण शिविर का सिलसिला जारी है। इसके तीसरे रोज खलील हायर सेकेंड्री स्कूल में हज यात्रियों हज को हज के अरकान बताए और टीकाकरण कर प्रमाण पत्र दिया गया।
इस मौके पर बरेली हज सेवा समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हाजी अताउर्रहमान आजमीन को मुबारकबाद देते हुए कहा कि सभी इस बात की दुआ करनी चाहिए कि हर मोमिन को हज करना नसीब हो। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डा. जगमोहन सिंह ने कहा कि हज सेवा समिति की पेड़ लगाने की मुहिम सराहनीय है। समिति संस्थापक पम्मी खान वारसी ने हज यात्रियों से वतन में इत्तेहाद और सलामती के लिए दुआ करने की अपील की। हाजी यासीन कुरैशी ने आजमीन को हज करने का तरीका बताया।
इस दौरान समिति की ओर से डीएमओ डा. जगमोहन, मोहसिन इरशाद, नजमुल एसआई खान, हज ट्रेनर हाजी यासीन कुरैशी को शील्ड दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डा. मीसम अब्बास, पाशा मियां निजामी, सैयद इकबाल यूसुफ, अफजाल बेग, हाजी उवैस खान, हाजी ताहिर, फैजान रजा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।