बरेली। 12 नवंबर को मनाए जाने वाले श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विदर कर्नाटक से रवाना हुई शोभायात्रा आज बरेली पहुंचेगी। यात्रा का स्वागत करने श्री नानकसर गुुरुद्वारा साहिब पर सभी गुरुद्वारा कमेटियों समेत गुरुनानक नाम लेवा संगत की ओर से स्वागत किया जाएगा। प्रबन्धक कमेटी की ओर से संगत को सफेद कपड़ों, केसरी पगड़ी, दुप्पटे लेकर पहुंचने की अपील की गई है।
गुरुवार को गुरुद्वारा मॉडल टाउन पर आयोजित प्रेसवार्ता में रविन्द्र पाल सिंह कालरा ने बताया कि यात्रा का स्वागत बैरियर नंबर टू पीलीभीत बाईपास के पास स्थित गुरुद्वारा श्री नानकसर पर किया जाएगा। इससे पहले शाम 5 बजे सैंकड़ों युवा बाइक रैली से शहर में घूमते हुए रिठौरा के पास से शोभायात्रा में शामिल होंगेे। बैरियर नंबर दो पर स्वागत के बाद शोभा यात्रा डेलापीर, केके अस्पताल, गुरुद्वारा जनकपुरी होते हुए महावीर होटल डीडी पुरम के रास्ते गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु गोविंद सिंह नगर मॉडल टॉउन पहुंचेगी। रात्रि विश्राम के बाद शोभा यात्रा शनिवार को संजय नगर गुरुद्वारा पहुंचेगी। जहां से सुबह श्री गुरु नानक मता साहिब के लिए रवाना होगी। इस दौरान महेंद्र सिंह, गुरुचरण सिंह, दलजीत सिंह, रंजीत सिंह, गुरमीत सिंह मौजूद रहे।