फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दरगाह की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हो रहा दरवाजे का निर्माण’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मोहम्मद ख्वाजा कुतुब में खानकाह नियाजिया दरगाह पर करीब 30 फुट ऊंचाई का दरवाजा बनाने को लेकर खानकाह नियाजिया के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी ने डीएम को चिट्ठी भेजकर स्थिति स्पष्ट की है। उनका कहना है कि नगर निगम की सड़क को छोड़कर गेट का दोबारा निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व में बीडीए के पास शिकायत पहुंची थी कि दरगाह की ओर से यह दरवाजा बगैर अनुमति के बनवाया जा रहा है। बीडीए की उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने तीन सदस्यीय समिति बनाकर इसकी जांच कराई। जांच समिति ने रिपोर्ट दी कि दरगाह की बाउंड्री पर निर्माणाधीन करीब 30 फुट ऊंचाई का दरवाजा अभी आधा-अधूरा बना है। फिलहाल यहां निर्माण नहीं हो रहा है। जांच समिति के सदस्य दरगाह के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी से भी मिले थे। उन्होंने यह तो बताया कि उन्हें दरगाह का दरवाजा बनाने के लिए कमिश्नर और डीएम से अनुमति प्राप्त है, लेकिन समिति ने उनसे इसके कागज दिखाने के लिए कहा गया तो उन्होंने उन्हें दिखाने से इनकार कर दिया। इस मामले में खानकान नियाजिया के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी ने डीएम को चिट्ठी भेजकर स्थिति स्पष्ट की है कि खानकाह आलिया नियाजिया के लिए एक गेट है, जो काफी पुराना था। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी। उसी गेट को तोड़कर खूबसूरती के लिए दरगाह की जगह पर ही नगर निगम की सड़क की छोड़कर दरवाजे का दोबारा निर्माण कराया जा रहा है। शब्बू मियां का कहना है कि इसकी सूचना देने का मकसद यह है कि इस गेट के निर्माण में कोई व्यवधान पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें