बरेली। इंग्लिश मीडियम में अपग्रेड परिषदीय विद्यालयों के लिए चल रही काउंसलिंग के दूसरे दिन प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक व जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक पद के लिए काउंसलिंग हुई। शिक्षकों की संख्या अधिक होने से कई वेटिंग लिस्ट में रखे गए। जिस पर शिक्षक आक्रोशित दिखे। दूसरे दिन की शुरुआत उन शिक्षकों से हुई जो पूर्व में अपग्रेड हुए स्कूलों में तैनात थे। फिर विज्ञान, गणित विषयवार शिक्षकों की मेरिट तैयार कराई। चयनित स्कूलों का विकल्प भरने से कई शिक्षक वेटिंग में शामिल किए गए। वहीं, प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक पद पर भी विकल्प भरने के बाद वेटिंग लिस्ट तैयार की गई। जिनकी तैनाती न होने पर वे आक्रोशित हुए। नगर शिक्षाधिकरी देवेश राय के मुताबिक काउंसलिंग पूरी होने के बाद वेटिंग लिस्ट के शिक्षकों की तैनाती के बाबत निर्णय लिया जाएगा।