फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर प्लेटफार्म पर अराजक तत्वों को देख डीआरएम भड़के

विज्ञापन
टनकपुर प्लेटफार्म पर अराजक तत्वों को देख डीआरएम भड़के - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा टनकपुर सेक्शन के निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के डीआरएम कई खामियां देखकर भड़क गए। उन्होंने प्लेटफार्म के अलावा रेलवे क्वार्टरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं से संबंधित सभी खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। टनकपुर प्लेटफार्म पर अराजक तत्वों पर कार्रवाई के लिए स्टेशन अधीक्षक को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआरएम उमेश कुमार सिंह ने भोजीपुरा, सेंथल, बिजौरिया, शाही, पीलीभीत, न्यूरिया हुसैनपुर, मझोला, खटीमा, बनवसा और टनकपुर स्टेशनों का निरीक्षण किया। हालांकि डीआरएम के निरीक्षण की तैयारी पहले से ही स्थानीय अधिकारियों ने की हुई थी। निरीक्षण के दौरान यात्रियों ने उन्हें साफ पानी न आने की बात बताई। स्टेशन के निरीक्षण के बाद वह रेलवे क्वार्टरों में भी गए जहां कर्मचारियों ने पानी टपकने की शिकायत की। चकरपुर हाल्ट पर अंधेरा होने से उनका पारा चढ़ गया। यात्रियों ने शौचालय न होने की समस्या बताई। दोपहर करीब पौने बारह बजे टनकपुर पहुंचे। यहां उन्होंने वाशिंग पिट लाइन का निरीक्षण कर स्टेशन परिसर में बिजली आपूर्ति को लगाए गए जनरेटर को शीघ्र चालू कराने और कर्मचारी आवासीय भवनों के निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने को कहा। उन्होंने टनकपुर स्टेशन पर अराजक तत्वों और अनावश्यक आने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के लिए स्टेशन अधीक्षक को कहा।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) आशुतोष कुमार मिश्रा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अखिलेश त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल यात्रिक इंजीनियर (ओ एंड एफ) पवन कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) सुमित गर्ग, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (सवारी एवं माल डिब्बा) नवीन कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सीएल साह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू, मंडल सुरक्षा आयुक्त अमिताभ आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें