उर्स की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं सीनियर डीसीएम
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
ताजुश्शरिया के उर्स पर रेलवे की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मुरादाबाद डिवीजन की सीनियर डीसीएम दोपहर में अचानक जंक्शन पहुंच गईं। उन्होंने रेलवे कर्मचारियों के ब्लड डोनेशन कैंप में हिस्सा लिया और रेलवे को राजस्व में बढ़ोतरी दिलाने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।
सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा दोपहर में अचानक जंक्शन पहुंच गईं। सबसे पहले वह बुकिंग आफिस पहुंचीं, जहां सभी विंडो पर टिकट बांटे जा रहे थे। हालांकि उस वक्त जायरीन अधिक नहीं थे। इसके बाद वह रिजर्वेशन आफिस भी गईं। उन्होंने जंक्शन पर सफाई व्यवस्था, पार्सल का रखरखाव आदि देखा। वह स्टेशन परिसर में लगे ब्लड डोनेशन कैंप में भी गईं। कैंप रोटरी मेट्रो क्लब और रेलवे के सहयोग से लगाया गया था।
कैंप में बीस कर्मचारियों ने ब्लड डोनेट किया। इसके बाद सीएमआई आफिस में अप्रैल, मई और जून में रेलवे को अधिक राजस्व दिलाने वाले टीटीई राजीव यादव, महिला टीटीई रजनी बाला, बुकिंग आफिस के विजेंद्र प्रजापति, रिजर्वेशन आफिस की ऊषा सिंघल को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीएमआई राकेश सिंह, संजीव दुबे, सीआईटी एके चौबे, सीबीएस राजेश कुमार, पार्सल चीफ सुपरवाइजर एएन झा आदि उपस्थित थे।