फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग-बिरंगी लाइटों से सजा इस्लामिक स्टडी सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। उर्स-ए-ताजुश्शरिया को लेकर भले ही अभी असमंजस की स्थिति साफ नहीं हुआ है, लेकिन मथुरापुर के इस्लामिक स्टडी सेंटर पर इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। स्टडी सेंटर को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। जायरीन और अफसरों की गाड़ियां खड़ी करने के लिए दर्जन भर पार्किंग भी बनाई गई हैं।
विज्ञापन

इस्लामिक सेंटर में उर्स की रस्में संपन्न कराने के लिए बड़ा पंडाल बनाया जा रहा है। बाहर दर्जनों दुकानें भी सजने लगी हैं। गेट को लाइटों से सजाया जा रहा है। दूरदराज से आए मेहमानों के रुकने भी व्यवस्था भी मदरसे में की जा रही है। परसाखेड़ा रोड नंबर एक, दो, तीन और और सीबीगंज थाने के लिए प्रस्तावित जगह के पास खाली पड़ी जमीन पर राजकीय महिला पॉलिटेक्निक और राजकीय पॉलिटेक्निक के साथ सीबीगंज थाने के सामने लोहिया विहार में भी पार्किंग बनाई गई है। दो दिन तक उर्स के दौरान भारी वाहनों को शहर के अंदर आने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें