फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सुबह छह बजे होगी कुरानख्वानी, उर्स का कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उर्स-ए-ताजुश्शरिया का दो रोजा उर्स मंगलवार को शुरू होगा। इसके लिए जारी कार्यक्रम के मुताबिक पहले रोज रात में मुफ्ती आजम हिंद के कुल की रस्म अदा की जाएगी। अगले रोज शाम को कुल शरीफ होगा। जमात रजा मुस्तफा के मीडिया प्रभारी समरान खान ने बताया कि मंगलवार को सुबह छह बजे दरगाह शरीफ पर कुरानख्वानी के बाद नातोमनकबत की महफिल होगी। दोपहर दो बजे परचमी जुलूस शाहबाद में सैय्यद कैफी के निवास से निकाला जाएगा जिसके दरगाह शरीफ पहुंचने पर सज्जादानशीन और जानशीने ताजुश्शरिया मुफ्ती असजद रजा खां कादरी के हाथों परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी। आजमनगर और सैलानी से भी परचमी जुलूस निकाला जाएगा। रात 9:30 बजे से उलमा इकराम की तकरीर होगी। इसी बीच रात 1:40 बजे सरकार मुफ्ती आजम हिंद हजरत मुस्तफा रजा खां के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें