फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा व्यास जया किशोरी के भजनों पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह में निकली कलश यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल रहे श्रद्धालु
विज्ञापन

त्रिवटीनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का पहला दिन
बरेली। कथा व्यास जया किशोरी की श्रीमद्भागवत कथा त्रिबटीनाथ मंदिर परिसर में शुरू हो गई है। आज पहले दिन उन्होंने भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि कलयुग में इस कथा को सुनने से पापों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने भगवान के अवतरों की कथा, कौरव पांडव वर्णन और बराह अवतार का विस्तार से वर्णन किया। कथा के बीच में उन्होंने भजन सुनाए, जिससे पंडाल में लोग झूमने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने शुकदेव जी की कथा के साथ व्यवहारिक जीवन में संगत के असर का भी वर्णन किया। इससे पहले सुबह दस बजे से प्रभातनगर के सोमनाथ मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल और उनकी पत्नी सुनीता मिश्रा ने सर पर कलश रखकर किया। उनके पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। कलश यात्रा गांधी नगर, नेहरू पार्क कॉलोनी, धर्मकांटा चौराहा होते हुए श्री त्रिबटीनाथ मंदिर कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। आज की कथा के यजमान विष्णु अग्रवाल और सीताराम रामदयाल मोहता रहे। श्रीमद्भागवत में राधारानी ट्रस्ट के हिमांशु मिश्रा, विवेक मिश्रा, ईशान ईशू, प्रवीन गोयल, पार्थ सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें