फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली मंडल से इस बार 15.5 हजार हज आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कम आवेदन होने से सभी को मिल सकता है हज का मौका
विज्ञापन

बरेली। हज यात्रा के लिए इस साल कम आवेदन हुए हैं। प्रदेश का कोटा तक पूरा नहीं हो पाया है। बरेली मंडल की बात करें तो इस बार 1565 ही आवेदन हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 253 कम हैं। प्रदेश से इस बार 28,063 आवेदन हुए हैं, जबकि पिछले साल 34 हजार लोगों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने हज कमेटी के हवाले से बताया कि इस बार बरेली से 924, शाहजहांपुर से 224, पीलीभीत से 171 और बदायूं से 246 आवेदन हुए हैं। पिछले साल बरेली से 1072, शाहजहांपुर से 246, पीलीभीत से 254 और बदायूं से 292 आजमीन हज यात्रा में शामिल हुए थे। इस बार हज यात्रा महंगी होने के कारण कम आवेदन हुए हैं। इस स्थिति को देखते हुए हज कमेटी ने तीन बार तिथि बढ़ाई, फिर भी आवेदन कोटे से कम रहे। उम्मीद की जा रही है कि इस बार जितने आजमीन ने आवेदन किया है, उन सभी को हज का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें