बरेली। हज आवेदन करने की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। हज जाने के इच्छुक अब 23 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पिछली अंतिम तिथि 17 दिसंबर थी। यहां बता दें कि अब तक हज आवेदन की तीन बार तिथि बढ़ाई जा चुकी है।
बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रियों को एक और मौका दिया है। साथ ही उन्होंने भारत सरकार व हज कमेटी ऑफ इंडिया से मांग की है कि हज आवेदन की घटती संख्या पर विचार करें और हज फार्म ऑनलाइन के अलावा मैनुअल भी भरवाए जाएं। इसमें सबसे अहम यह कि हजयात्रा को सस्ता किया जाए। जीवन में एक बार हज करने की पाबंदी को भी हटाया जाए, ताकि आजमीने हज की संख्या में इजाफा हो सके। संवाद