फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ सौ अभ्यर्थी नहीं दे पाए विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मंगलवार को विभिन्न विषयों की पीएचडी प्रवेश परीक्षाओं में करीब डेढ़ सौ अभ्यर्थी शामिल नहीं हो सके। पीएचडी प्रवेश परीक्षा के फार्म में गड़बड़ी होने के चलते विवि ने इनके प्रवेश पत्र ही जारी नहीं किए थे। इसे लेकर एक दिन पूर्व ये छात्र वीसी से भी मिले थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकल सका। मंगलवार की प्रवेश परीक्षा में हंगामे की आशंका थी। विवि प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी। प्रवेश परीक्षा के दौरान करीब 35 सौ अभ्यर्थियों ने दो पालियों में परीक्षाएं दीं।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मंगलवार को विभिन्न विषयों की पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे से ही विश्वविद्यालय में अभ्यर्थियों के आने का क्रम शुरू हो गया। इस दौरान विवि चौकी और पुलिस के नए रंगरूटों की यहां तैनाती देखने को मिली। एक दिन पूर्व पीएचडी के अभ्यर्थियों के बवाल करने के चलते हंगामे की आशंका में यहां पुलिस की तैनाती की गई थी। परीक्षा के दौरान बरेली कालेज के संविदा शिक्षकों के मिलने और निर्देश के बावजूद कुछ छात्रों के परीक्षा हाल में मोबाइल लेकर पहुंचने की भी चर्चा रही।
समाजवादी छात्र सभा ने किया सुरक्षा प्रभारी का घेराव
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मंगलवार को पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय ने पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की थी। सभी छात्रों को गेट पर ही रोककर उन्हें पैदल परिसर में दाखिल होने दिया जा रहा था। छात्र-छात्राओं को यूनिवर्सिटी गेट और सड़कों पर मोटरसाइकिल खड़ी करना पड़ी। इसे लेकर समाजवादी छात्रसभा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष फैज मोहम्मद और छात्रनेता अंकित यादव व इमरान खान ने सुरक्षा अधिकारी सुधांशु शर्मा का घेराव किया। इसके बाद विवि के गेट नंबर दो बीसलपुर रोड के पास गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

जनरल स्टडी के पेपर में भरा कामर्स विषय
इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग विभाग के कमरा नंबर ईई-1 में बैठे कामर्स के छात्रों ने ओएमआर सीट पर पहली पाली में गलत विषय भर दिया। पहली पाली में जनरल स्टडी का पेपर था, लेकिन छात्र-छात्राओं ने कामर्स विषय भर दिया। इसके बाद शिक्षकों ने कटवाकर इसे दोबारा जनरल स्टडी करवाया।
पहला पेपर हल करने को मिला कम समय
कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि पहली पाली में उन्हें सौ सवाल हल करने के लिए महज डेढ़ घंटे का ही समय मिला, जो कम था। हालांकि दूसरे पेपर में सौ सवालों के लिए दो घंटे का समय मिला। छात्रों ने बताया कि परीक्षा में जनरल स्टडी के काफी कठिन प्रश्न आए थे। जिसके चलते उन्हें खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें