फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौस पाक के उर्स में बेटियों की  हिफाजत के लिए की गई दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला फूटा दरवाजा स्थित गौस पाक के झंडे पर गौसे आजम हजरत अब्दुल कादिर जीलानी के कुल की रस्म अदा की गई। इसमें खास तौर से बेटियों की हिफाजत के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन

उर्स की तकरीब सुबह कुरान पाक की तिलावत से शुरू हुई। तकरीरी कार्यक्रम में उलमा ने गौसे आजम की सच्चाई का किस्सा बयान किया, जिसमें उनकी बातों ने डाकुओं का दिल बदल दिया था। झंडा शरीफ पर सुबह से चल रही हाजिरी और चादरपोशी के सिलसिले के बीच पूर्व मंत्री हाजी अताउर्रहमान ने भी हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी आदि के साथ हाजिरी देते हुए गुलपोशी व चादरपोशी की। तकरीब की सरपरस्ती करते हुए एम हसीन हाशमी ने झंडा शरीफ के 301 साल पुराने इतिहास को बयान किया।
तकरीर के बाद देर रात 2:38 बजे गौसे आजम के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इस दौरान हाजी नौशाद अली खां, अकलीम बेग, अंजुम, फराज मियां, अहमद खान, सलीम बेग, हाजी शावेज हाशमी, मुजम्मिल खान आदि मौजूद रहे। मंगलवार को दोपहर 2:38 बजे हजरत सैय्यद मीर वत्तन मियां का कुल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें