फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स नूरी अजीजी इकबाली में नातिया मुशायरे की महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बाजार संदल खां स्थित दरगाह शरीफ पर मुफ्ती आजम हिंद के खलीफा हजरत सूफी इकबाल अहमद नूरी का तीन रोजा उर्स चल रहा है। इसमें मंगलवार को दूसरे रोज नातिया मुशायरा और तकरीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

उर्स नूरी अजीजी इकबाली का आगाज गत दिवस सुबह कुरान ख्वानी से हुआ था। रात में मीलादे पाक के बाद नातिया मुशायरा आयोजित किया गया। दूसरे रोज सुबह कुरान ख्वानी के बाद 8 बजे हजरत हामिद रजा खां के खरीफा अल्हाज सूफी अजीज अहमद नूरी के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। रात में नातो मनकबत की महफिल सजाई गई। इसमें तमाम शोअरा ने कलाम पेश किए। देर रात 1:40 बजे मुफ्ती आजम हिंद हजरत मुस्तफा रजा खां के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। उर्स की तकरीब खानकाह आलिया कादरिया रजविया नूरिया इकबालिया की निगरानी में पूरी की गई। उर्स के आखिरी रोज बुधवार को सुबह 9 बजे तकरीब का आगाज होगा और 11:35 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें