फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुख निवारण गुरुद्वारा में सजा मुख्य दीवान

विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्खों के नौवें गुरु श्री गुरु तेगबहादुर साहिब का मनाया शहीदी दिवस

बरेली। सिक्खों के नौवें गुरु तिलक जनेऊ के रक्षक श्री गुरु तेग बहादुर साहिब का शहीदी दिवस संजयनगर स्थित दुख निवारण गुरुद्वारा में मनाया गया। यहां सजे मुख्य दीवान में कीर्तनी जत्थों ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर हजूरी रागी जत्था भाई बलवंत सिंह ने कीर्तन किया। ज्ञानी परमजीत सिंह ने गुरु साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला। अमृसर से आए भाई जसविंदर सिंह एवं लुधियाना से आए भाई जीवन सिंह ने भी गुरुवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। इससे पहले प्रभात फेरी निकाली गई। इसका मॉडल टाऊन और जनकपुरी में जोरदार स्वगत किया गया। इस दौरान शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. केेएम अरोड़ा, पवन अरोड़ा आदि ने श्री गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में एमपी सिंह, सतनाम सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह बासु, गुरदीप सिंह बग्गा, रविंद्र पाल सिंह कालरा, ब्रजेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें