फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानकाह नियाजिया में रात दो बजे कुल में जुटी जायरीन की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खानकाह नियाजिया में सिराजुस्सालेकीन हजरत सूफी शाह मुहीउद्दीन अहमद किबला का कुल शरीफ हुआ। इसमें भारी तादाद में जायरीन ने शिरकत कर अकीदत का इजहार किया। वहीं शाम को जुलूस के बाद चादरों को मजार शरीफ पर पेश किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को कुल शरीफ के मद्देनजर उर्स में शिरकत करने के लिए सुबह से ही विभिन्न सूबों के जायरीन की भारी भीड़ खानकाह में जुट चुकी थी। सुबह कुरानख्वानी के बाद दिन भर मजार शरीफ पर हाजिरी और चादर पोशी का सिलसिला रहा। लोग अकीदत भरे अंदाज में मन्नतो मुराद मांगते रहे। इस बीच दोपहर में लंगरखाने में फातेहा हुई और शाम को चादरों के जुलूस के बाद मिलाद की महफिल सजाई गई। रात में महफिले समा का आयोजन किया गया। इसमें दूर दराज खानकाहों से आई दर्जनों कव्वाल चौकियों ने हाजिरी देते हुए सूफियाना कलाम पेश कर समां बांध दिया।
इस बीच मध्य रात्रि में सज्जादानशीन शाह मोहम्मद हसनैन उर्फ हसनी मियां मसनद पर और देर रात दो बजे हजरत सिराजुस्सालेकीन के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। कुल के बाद साहिबे सज्जादा ने दुआएं की। इस दौरान खानकाह के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी व नायब सज्जादा सहित तमाम खानवादे मौजूद रहे।
विज्ञापन


निकाला चादरों का जुलूस
हजरत सिराजुस्सालेकीन के उर्स के सिलसिले में शाम को बीबी ख्वाजा गरीब नवाज मस्जिद से चादरों का जुलूस निकाला गया। जो प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी की कयादत में खानकाह पहुंचा। यहां पर साहिबे सज्जादा हसनी मियां और नायब सज्जादा अल्हाज शाह मेंहदी मियां ने जुलूस का इस्तकबाल करते हुए चादरों को मजार शरीफ पर पेश किया। इसमें भारी संख्या में स्थानीय अकीगदतमंद भी शामिल रहे।

सजा खास दस्तरख्वान
खानकाह नियाजिया में उर्स के मौके पर आखिरी रोज खास रिवायती दस्तरख्वान सजाया गया। इसमें हर खासो आम ने खानवादों के साथ शिरकत की। समाखाने से लेकर लंगरखाने के हाल तक बड़ी तादात में लोगों ने एक साथ खाना खाया। महिलाओं के लिए भी अलग इंतजाम किया गया। इस दस्तरख्वान में शामिल होने का हर किसी को इंतजार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें