फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजुमन जुलूसों से डीजे हटवाने पर कई जगह गरमाया माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अंजुमन जुलूसों में शामिल वाहनों पर लगे डीजे उतरवाने को लेकर जिले में गई जगह माहौल गरमाते-गरमाते बचा। हालांकि, बाद में पुलिस-प्रशासन ने हालात शांत करा लिए।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र में भी डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस से नोकझोंक हुई। शहर समेत कई जगह जुलूसों में शामिल लोगों को दूसरे दिन भी तलवारें लहराते देखा गया। शनिवार को भी पुराना शहर में अंजुमन जुलूसों में तलवारें लहराई गई थीं। रविवार को कुछ स्थानों पर डीजे और जुलूस के रास्तों को लेकर नोकझोंक के अलावा अन्य कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली।

भमोरा में एसडीएम ने डीजे लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ली
भमोरा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अंजुमन के जुलूस में रविवार को तेज साउंड के डीजे का इस्तेमाल किया गया। एसडीएम आंवला अरुण कुमार और सीओ राम प्रकाश ने कई वाहनों से डीजे उतरवा दिए। इस दौरान एक चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर भाग गया। इस पर भी डीजे लगा था। अधिकारियों ने इसे कब्जे में लेकर भमोरा थाने भेज दिया। क्षेत्र में सिरोही, हजरतपुर, कुडढ़ा, क्योना, ताहरपुर आदि स्थानों से चले अंजुमन के जुलूस भमोरा पहुंच रहे थे। जुलूस में शामिल कई वाहनों पर डीजे लगे थे। इन्हें अधिकारियों को उतरवा दिया। इस पर नोकझोंक भी हुई। डीजे उतरवाते वक्त चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को यहां से दौड़ा दिया। बाद में अधिकारियों ने गाड़ी पकड़ ली। हालांकि चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


शीशगढ़ पुलिस ने भी उतरवाए डीजे
शीशगढ़। कस्बे में शनिवार रात लोग अंजुमन जुलूस की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान यहां वाहनों में डीजे भी लगाए जा रहे थे। जुलूस रविवार को निकाला जाना था। जुलूस में डीजे शामिल किये जाने की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। रात में ही प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह पचौरी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने वाहनों से डीजे हटवा दिए। डीजे पर पाबंदी संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बारे में भी बताया। इसके बाद उन्होंने अंजुमन की बैठक ली। जुलूस में डीजे न शामिल करने की चेतावनी दी।

फतेहगंज पूर्वी में डीजे हटवाने पर नोकझोंक
फतेहगंज पूर्वी। मोहल्ला जमीदाराना में डीजे को लेकर जुलूस में शामिल लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। मामला एसडीएम फरीदपुर के संज्ञान में आया तो उन्होंने मजिस्ट्रेट को भेजा। हालांकि, तब तक जुलूस खत्म हो चुका था। मोहल्ला जमीदारान की जामा मस्जिद से रविवार सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ। जुलूस में शामिल कई वाहनों पर डीजे लगे थे। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार ने वाहनों से डीजे हटवाने को कहा तो विवाद हो गया। माहौल गरमाते-गरमाते बचा। जुलूस में शामिल लोग डीजे बजाने पर अड़े रहे। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने डीजे लगे वाहनों को थाने ले जाने की चेतावनी दी। पुलिस ने डीजे लगे वाहनों को थाने ले जाने की कोशिश की तो नोकझोंक और बढ़ गई। जानकारी होने पर एसडीएम ने मौके पर मजिस्ट्रेट को भेजा, लेकिन तब तक जुलूस समाप्त हो चुका था।

जुलूस का रूट बदलने पर हाफिजगंज में गरमाया माहौल
हाफिजगंज। क्षेत्र के गांव बढ़ेपुरा में अंजुमन जुलूस का रूट बदलने पर माहौल गरमा गया। पुलिस ने जुलूस का रास्ता रोका तो इसमें शामिल लोग उसी रास्ते निकलने को लेकर अड़ गए। सैकड़ों लोग रास्ते में ही बैठ गए। बाद में एसडीएम और सीओ ने किसी तरह मामला शांत कराकर कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस को पास कराया। रविवार सुबह बढ़ेपुरा गांव में अंजुमन जुलूस निर्धारित रास्तों पर घूमता हुआ गांव में तुलाराम के घर के पास पहुंच गया। यह जुलूस का रूट नहीं था। ऐसे में पुलिस ने जुलूस को रुकवा दिया। इस पर यहां हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर सीओ योगेंद्र कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। हालांकि, बाद में सुरक्षा के बीच जुलूस को यहां से निकलवा दिया गया। इधर, तुलाराम का कहना है कि उसकी जगह से जबरन जुलूस निकलवाया गया है। वह अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट की शरण लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें