फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायवर्जन के चलते आज इस तरह रहेगा शहर का आंतरिक ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जुलूसे मोहम्मदी के चलते ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई रूटों पर डायवर्जन लागू कर दिया है। इस कड़ी में जीआरएम स्कूल, सूद धर्मकांटा और सुर्खा फाटक की ओर से कोई भी चार पहिया, दोपहिया वाहन, ऑटो आदि कोहाड़ापीर की ओर नहीं जाएंगे। बांस मंडी और मठ चौकी की ओर से कुतुबखाना की ओर जाने वाले वाहनों पर भी पाबंदी रहेगी। किला क्रॉसिंग से दोपहिया, चार पहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा के बड़ा बाजार की ओर जाने पर पाबंदी रहेगी। अयूब खां चौराहा से बारावफात जुलूस के वक्त कोई भी वाहन नावल्टी चौराहा और कोतवाली की ओर नहीं आने दिया जाएगा। जुलूस के दौरान रोडवेज बसें नावल्टी की ओर से नहीं गुजरेंगी। खलील तिराहा से कोई भी वाहन कुतुबखाना चौराहा, इस्लामिया स्कूल, नावल्टी चौराहा और कोतवाली की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। सभी प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रहेगी। इस दौरान ये वाहन दूसरे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन


बारावफात जुलूस के मद्देनजर शहर के अंदर के व्यस्त इलाकों में हल्के वाहनों को डायवर्ट किया गया है। आम लोगों को कोई दिक्कत न हो और जुलूस के दौरान ट्रैफिक सामान्य रहे, इसका पूरा ध्यान रखा गया है। जरूरत पड़ने पर चौपुला से होकर निकलने वाली रोडवेज बसों को भी डायवर्ट किया जाएगा। गंगास्नान के मद्देनजर सोमवार और मंगलवार को रामगंगा पर जाम न लगे, इसकी योजना बनाई जा रही है। - एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें