बरेली। शिया हल्के में अजादारी का सिलसिला बदस्तूर जारी है। गुरुवार को जखीरा स्थित मरहूम आले हसन के इमामबाड़े में नोहाख्वानी और मातम हुआ। यह आयोजन हसन मियां पप्पू और समीर जैदी की ओर से किया गया। इसमें अंजुमन ऑल इंडिया गुलदस्ते हैदरी, शमशीरे हैदरी, गुलदस्ते हैदरी, कारवाने हुसैन ने नौहाख्वानी की। इसी तरह स्वालेह नगर स्थित जन्नतुल बका में पहली रबीउल अव्वल को शुरू हुई आशुरे की मजलिस दूसरे रोज बृहस्पतिवार को भी जारी रही।
ऑल इंडिया गुलदस्ते हैदरी के मीडिया प्रभारी शानू काजमी ने बताया कि शुक्रवार तीन रबीउल अव्वल को नकवी परिवार की ओर से जनानी मजलिस गढैया स्थित इमामबाड़ा हकीम आगा साहब में शाम 6 बजे से आयोजित की जाएगी। इसमें जाकिरा सरताज जफर कानपुरी खिताब करेंगी। मरसिया ख्वानी ततहीर नकवी और नौहाख्वानी माहिरा नकवी, मरियम जैदी और शिपा जैदी करेंगी। संवाद