फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज निकलेगा परचमे शराफती का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उर्स-ए-शराफती का आगाज छह नवंबर से होगा। इसे लेकर बुधवार को परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद उर्स की तकरीब का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन

जुलूस शाहबाद स्थित हजरत शाह शराफत अली मियां की दरगाह शरीफ से बुधवार दोपहर दो बजे शुरू होगा। प्रबंधक हाजी मुमताज मियां की कयादत में जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होता हुआ वापस दरगाह पहुंच कर संपन्न होगा। यहां पर सज्जादानशीन पीरे तरीकत शाह सकलैन मियां परचम कुशाई की रस्म अदा करेंगे। उर्स के मद्देनजर दरगाह पर उर्स इंतजामिया कमेटी की बैठक हुई। इसमें जायरीन की सुविधाओं और उनकी सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। बाद में एसओ प्रेमनगर को पूरे कार्यक्रम से अवगत कराते हुए सुरक्षा का माकूल इंतजाम करने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन


बिजली विभाग और नगर निगम को सौंपा ज्ञापन
बरेली। उर्स शराफती को लेकर इंतजामिया कमेटी के लोग मंगलवार को विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता से मिले और उर्स के दौरान 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। इसी तरह नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर दरगाह और आसपास इलाके में साफ-सफाई और पथप्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। शिष्टमंडल में हमजा सकलैनी, सैयद मोसिन आलम, कामरान सकलैनी, आमिर सकलैनी, जमील सकलैनी, मन्ना सकलैनी, मुर्तजा सकलैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें