अजादारी कदीमी जुलूस निकला
बाहरी अंजुमने भी हुईं शामिल
बरेली। माहे सफर की 16वीं का कदीमी जुलूस गढै़या के शिया इमामबाड़ा वसी हैदर से निकाला गया। ऑल इंडिया गुलदस्ते हैदरी की ओर से निकाले गए इस जुलूस में बाहर से आई अंजुमने भी शामिल हुईं।
जुलूस से पहले इमामबाड़े में मौलाना रियाज अस्करी सेंथली ने मजलिस को खिताब किया। संचालन हानी बरेलवी ने किया। इसके बाद जुलूस रवाना हुआ। इसमें इलाहाबाद की अंजुमन मुहाफिजे अजा, बनारस की अंजुमन जाफरिया, सिरसी की अंजुमन गुंचए इस्लाम, पिहानी की अंजुमन रौनके अजा के अलावा मुकामी अंजुमनों में अंजुमन गुलदस्ते हैदरी, कारवाने हुसैन, शमशीरे हैदरी ने नौहाख्वानी की। जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ फूलवालान, कंघी टोला होता हुआ इमामबाड़ा महबूब हुसैन पहुंच कर संपन्न हुआ। इसमें सरपरस्ती सफदर अली काजमी, अली हाशिम जैदी, हसन मियां की रही। इस मौके पर शब्बेदारी कमेटी के हाजी कामिल टिसवाई, अली आलिम जैदी, असद जैदी, शानू काजमी, रेशू, टोनी जैदी, समीर जैदी, सोमिल अब्बास, गुलरेज तुराबी आदि मौजूद रहे।