फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिलाफे साबरी का निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अंजुमन खाकसारे साबरी गुलाम की ओर से आजमनगर में हजरत साबिर पाक के गिलाफ का जुलूस निकाला गया। इसकी जियारत के लिए सड़कों पर सैकड़ों लोगों की भीड़ निकल पड़ी।
विज्ञापन

इसे पहले आजमनगर में हजरत साबिर पाक के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इसमें मौजूद तमाम लोगों को मन्नती दूध तकसीम किया गया। इस बीच साबिर पाक के गिलाफ की जियारत कराई गई। इसके बाद यहीं से साबिर पाक दरगाह के सज्जादानशीन मंसूर एजाज कुद्दूसी साबरी की सरपरस्ती में जुलूस निकाला गया। सदारत अली एजाज कुद्दूसी साबरी (अली शाह मियां) की रही। जुलूस अपने कदीमी रास्तों पर गश्त करता हुआ वापस अपने स्थान पर पहुंच कर संपन्न हुआ। इमरान अली साबरी ने बताया कि यह गिलाफ कलियर शरीफ में साबिर पाक की मजार शरीफ पर पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें