बरेली। श्रीरामलीला सभा, सुभाषनगर की राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। राजगद्दी पर भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, महर्षि वाल्मीकि, राधा कृष्ण, कृष्ण बलराम, भगवान शंकर पार्वती, भगवान विष्णु लक्ष्मी, गणेश कार्तिकेय, विभीषण और सुग्रीव के स्वरूप विराजमान थे।
सुभाषनगर के रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा चौरासी घंटा मंदिर, चौपुला, किशोर बाजार, इस्लामियां मार्केट, कुतुबखाना, कोतवाली, मठ की चौकी, शहामतगंज, कालीबाड़ी, नावल्टी चौराहा, अयूब खां, चौकी चौराहा, जंक्शन, तपेश्वरनाथ मंदिर होती हुई रामलीला ग्राउंड पर समाप्त हुई। लोगों ने शोभायात्रा में स्वरूपों की आरती कर और फूल बरसाकर स्वागत किया। शोभायात्रा में पंडित प्रदीप कुमार चौबे, ओमप्रकाश कश्यप, अशोक शर्मा, उदयवीर सिंह, जगदीश चंद्र सक्सेना, प्रदीप अग्रवाल, मिलन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।