विंडरमेयर में सीता हरण का मंचन देख भावुक हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। चित्रकूट में भगवान राम की आवाज सुनकर सीता जी लक्ष्मण से भाई की सहायता का आग्रह करती हैं, लेकिन वह राम की आज्ञा के बिना उन्हें अकेला छोड़ने से मना कर देते हैं। सीता का हठ देखकर वह एक रेखा खींचकर उन्हें बाहर आने से मना करते हुए चले जाते हैं। थोड़ी देर में साधु का रूप रखकर आया रावण सीता का हरण कर लेता है।
विंडरमेयर रामलीला बरेली समिति की ओर से रंग विनायक रंग मंडल के कलाकार रामलीला का संपूर्ण मंचन कर रहे हैं। बुधवार की रामलीला का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने किया। बुधवार को रामलीला राम जन्म से शुरू हुई। इसके अलावा रामलीला में कैकेई दशरथ संवाद, राम भरत मिलाप, बाली वध, लंका में हनुमान का सीता को अंगूठी देने तक की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर डॉ. ब्रजेश्वर सिंह, नवीन कालरा, चरन कमलजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
मुस्लिम कलाकारों ने किया मंचन
रामलीला में राम का अभिनय दानिश, दशरथ का रईस, सूपनख का फिरदौस और कैकेई का समयू ने मंचन किया, जिसको सभी ने सहारा।