फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पुजारियों पर पूजापाठ न करने देने की तोहमत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला छावनी के फूलबाग स्थित राजा साहब के मंदिर में सप्ताह भर पहले मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुजारी पक्ष ने कुछ स्थानीय लोगों के खिलाफ मंदिर में लगे पौधे तोड़ने और विरोध पर मारपीट की रिपोर्ट कराई थी। दूसरे पक्ष ने थाने जाकर आरोप लगाया कि पुजारी और उनका परिवार उन लोगों को मंदिर में पूजा से रोकता है। उन्हें पिछड़ी और छोटी जाति का बताया जाता है।
विज्ञापन

दीनदयाल उर्फ मुन्नालाल ने आरोप लगाया कि स्थानीय शिव मंदिर में उन लोगों ने एसपी सिटी कार्यालय से लेकर कुछ पौधे लगाकर साफ सफाई की थी। यहां रहने वाले पुजारी परिवार ने उन पौधों को उजाड़ दिया। वहीं उन लोगों को मंदिर से छोटी जाति का बताकर भगा दिया और अभद्रता की। उन्हें झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। उन्हें पूजा पाठ के अधिकार से भी वंचित कर दिया गया। इससे उन लोगों में रोष है। उधर, पुजारी पक्ष सुमन शर्मा आदि ने इन लोगों पर अनाधिकृत रूप से मंदिर परिसर में कब्जा करने का आरोप लगाया। बताया कि कुछ दिन पहले इन लोगों ने उनसे मारपीट की जिसके बाद उन्होंने एनसीआर भी कराई थी।
किला चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि प्रकरण सीओ टू के संज्ञान में है। उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर उनका पक्ष पूछने व साक्ष्य लेने को कहा है। निर्देश दिए हैं कि समझौता न हो तो दोषी का पता लगाकर कार्रवाई की जाए। इसके लिए उन्होंने मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे थाने में दोनों पक्षों को बुलाया है। संपत्ति के असली मालिक राजा साहब से भी संपर्क किया है, उनके प्रतिनिधि भी वार्ता में मौजूद रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें