फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहदाना चौक पर जियारत के लिए एकत्र हुए तख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मोहर्रम की आठ तारीख को शहर के तमाम इलाकों में तख्तो ताजियों के जुलूस गश्त करते रहे। वहीं पुराना शहर के सारे तखत दिन भर की गश्त के बाद रात में शाहदाना चौक पर एकत्र हुए। लोगों ने यहां पहुंचकर नियाज नजर कर मन्नतो मुराद मांगी।
विज्ञापन

शाहदाना चौक पर देर शाम से ही तख्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। रात होते-होते पुराने शहर के तमाम मोहल्लों के तखत एकत्र हो गए। कुछ ही देर में यहां मेले जैसा माहौल हो गया। तमाम दुकानदारों ने शीरीनी और मिठाइयों की दुकानों के साथ तमाम तरह की दुकानें लगा लीं। यहां नियाज नजर के लिए पहुंचे लोगों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। कोई छोटे-छोटे अलम और कागजों के ताजिये पेश कर रहा था तो किसी ने मेहंदी पेश किया। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें