बरेली। शहर भर में श्री गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। दूसरे दिन गणेश पांडालों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। पांडालों में उमड़े भक्तों ने गजानन की पूजा अर्चना की।
वीर छत्रपति शिवाजी चौक राजेंद्र नगर में गणेश महोत्सव आयोजन प्रबंध समिति ने भजन संध्या का आयोजन कराया। गायक मयंक अग्रवाल के भजनों पर भक्त झूम उठे। शुभारंभ मेयर उमेश गौतम ने गजानन के वंदन के साथ किया। कार्यक्रम के अंत में महाआरती हुई। लेजर लाइट से सजे पांडाल को शोभा देखते ही बन रही थी। इस मौके पर अभय भटनागर, अमित, मोहित अरोरा, राजेंद्र गुलाटी, दिनेश अरोरा आदि का सहयोग रहा।
बिहारीपुर दरगइया श्री शिव शक्ति दुर्गा जी धाम मंदिर स्थित पांडाल में सुंदरकांड पाठ हुआ। शाम को भजन संध्या हुई। गिरिराज गौड़, निरंजन तिवारी, महंत अभिषेक मिश्रा ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस मौके पर रवि टंडन, मुनीश शर्मा, भावना मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे। श्री गणेश महोत्सव समिति के तत्वावधान में शाहबाद स्थित विभूति नाथ मंदिर प्रांगण में दूसरे दिन निष्काम मंडल की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान पांडाल को विशेष रूप से सजाया गया। आयोजन में संदीप मेहरा, राजीव आनंद, सतेंद्र पांडेय, विपिन सक्सेना आदि ने भजन प्रस्तुत किए। आरती संदेय शुक्ल ने कराई। संतोष पांडेय, रेशु अग्रवाल, संजय खंडेलवाल आदि का सहयोग रहा।