फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिठौरा के मदरसे में नमाज पढ़ने पर तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/रिठौरा। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सदर तहसील के तहसील दिवस में डीएम से रिठौरा के मदरसे में नमाज पढ़े जाने का आरोप लगाकर शिकायत की। आरोप लगाया कि इसके लिए मदरसे में लाउडस्पीकर भी लगाए गए हैं। कहा गया है कि शैक्षिक संस्था में इस तरह के क्रियाकलाप नहीं होने चाहिए। चौकी पुलिस से शिकायत की गई पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। डीएम ने हाफिजगंज थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, मदरसा प्रबंधन ने इन आरोपों को नकार दिया है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष देवेश कुमार पटेल सहित कई पदाधिकारियों ने कस्बे के मोहल्ला कुर्मियान स्थित एक मदरसा प्रबंधन की शिकायत डीएम से की। बताया कि शैक्षिक संस्था में नमाज पढ़ाई जा रही है। इसके लिए भी लाउडस्पीकर लगाया गया है। हर शुक्रवार को दोपहर दो से तीन बजे के बीच दूसरी मंजिल पर बस्ती के कई लोग इबादत में शरीक होने पहुंचते हैं। इसे नई परंपरा बताकर कार्रवाई की मांग की गई। भीमसेन शर्मा, रामवीर, रामबहादुर साहू सहित कई लोगों ने नमाज पर रोक एवं लाउडस्पीकर उतरवाने की मांग की।
इस प्रकरण में मदरसे के मौलवी का कहना था कि यहां केवल बच्चों की पढ़ाई होती है। नमाज नहीं पढ़ाई जाती। जो लाउडस्पीकर लगे हैं, उनकी परमीशन है। वहीं, थानाध्यक्ष सुरेशपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि मदरसे में नमाज पढ़ी जा रही है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें