फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..लबे साहिल से प्यासा लौट आना किसको आता है

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हजरत इमाम हुसैन की शान में मलूकपुर के इमामबाड़ा फतेहनिशान में तरही मनकबती मुशायरे आयोजित किया गया। यह महफिल खानकाह नियाजिया के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी की सरपरस्ती में संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर सदारत करते हुए कासिम मियां नियाजी ने अपने जजबात का इजहार कुछ इस अंदाज में किया कि- वफादारी की यूं आजमत बढ़ाना किसको आता है। लबे साहिल से प्यासा लौट आना किसको आता है। इस कलाम पर खूब वाहवाही मिली। मुशायरे के संयोजक जाहिद मियां नियाजी पढ़ा- जनाबे उम्मे सलमा ही बता सकती है उम्मत को, गमे शब्बीर में आंसू बहाना किसको आता है। निजामत करते हुए फहमी बरेलवी ने अपने कलाम में कहा - बहत्तर हक परस्तों को हराना किसको आता है। अली के सूरमाओं को डराना किसको आता है।
इसी तरह राजी नियाजी, ताहिर फराज रामपुरी, जामी मियां नियाजी, खालिद नदीम बदायूंनी, शाद फर्रुखाबादी, हुनर फर्रुखाबादी, अजीज आंवलवी, नशतर बरेलवी, हलीम सेंथली, करार अकबराबादी आदि ने कलाम पेश किए। आखिर में इमामबाड़े के मुतवल्ली मुहम्मद जाफर ने सभी का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें