फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य ने प्रभावहीन किया दिग्गजों को

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ग्रहोें की चाल कुछ इस तरह बदली जिसने बरेली में राजनीति को बदलकर रख दिया। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक समय चक्र के अनुसार बरेली की राजनीति पर जो नकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है, ग्रहों ने उसकी बिसात पहले ही बिछा दी थी। वृष राशि की बरेली में यह बदलाव 16 और 17 अगस्त को सूर्य और शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से आया है।
विज्ञापन

पं. विकास उपाध्याय के मुताबिक सूर्य और शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश और मंगल ग्रह के साथ त्रिग्रही योग वृष राशि पर भारी पड़ा। सूर्य और मंगल बरेली की वृष राशि से चतुर्थ स्थान यानी सिंह राशि में बैठकर नकारात्मक प्रभाव दे रहे हैं। सूर्य चतुर्थ स्थान पर बैठकर प्रभावशाली व्यक्तियों के प्रभाव को क्षीण करते हैं। मंगल भी चतुर्थ स्थान पर बैठकर कानूनी दांवपेंच खेल रहे हैं। इन दोनों के साथ शुक्र ग्रह भी चतुर्थ स्थान पर बैठकर भोग साधनों से विहीन कर रहे हैं। शनि और केतु वृष राशि से अष्टम स्थान पर हैं जो पक्ष में बने माहौल को अव्यवस्थित कर रहे हैं। 16 जुलाई को हुआ चंद्र ग्रहण का प्रभाव भी वृष राशि पर पड़ा। यही वजह रही कि बरेली की राजनीति में धुरंधर माने जाने वाले लोग ग्रहों की चाल के जद में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें