बरेली। खानकाह हसनी अजीजी फरीदपुर में चल रहा उर्स जहांगीरी कुल के साथ मुकम्मल हो गया। उर्स की रस्म में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर अकीदत का इजहार किया।
यह उर्स भैसोड़ी शरीफ के सज्जादानशीन बदरुल औलिया ख्वाजा सूफी जावेद हुसैन शाह की सरपरस्ती में हुई मनाया गया। उर्स के तीसरे रोज हजरत शाह मोहम्मद अब्दुल हई जहांगीरी के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। कुल के बाद रंग की महफिल सजी। इसमें कव्वाल ने हजरत अमीर खुसरो का कलाम- आज रंग है री, मेरे महबूब के घर... पेश किया। आखिर में बदरुल औलिया ने मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ की। इसके बाद लंगर तकसीम किया गया। उर्स सूफी फईम लियाकती की देख रेख में संपन्न हुआ।