फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरि मंदिर में जन्माष्टमी कार्यक्रमों की शुरूआत 22 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हरि मंदिर में 59वां विराट भक्ति ज्ञान वार्षिक महोत्सव 2019 का शुभारंभ 22 अगस्त से होगा।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और श्रीराधाष्टमी महोत्सव कार्यक्र्रम 22 अगस्त से शुरू होकर 6 सितंबर को संपन्न होगा। 23 को मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर मंदिर में बाल नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्री हरिनाम संकीर्तन, ठाकुर जी का दिव्य शृृंगार समेत मंदिर परिसर में द्वारिकाधीश और श्री वृंदावन धाम की छटा दिखेगी।
विज्ञापन

बताया कि 22 को दो दिवसीय श्री हरिनाम संकीर्तन रसधारा, 23 को जन्माष्टमी के बाद 24 से 6 सितंबर तक श्रीराधाष्टमी महोत्सव के क्रम में श्री भक्तमाल कथा प्रतिदिन सुबह साढ़े आठ बजे और रात 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें 31 अगस्त को अतुल कृष्ण शास्त्री, एक सितंबर को सर्वमोहन दास, 2 को जतिन अग्रवाल, महावीर शर्मा, धीरज बावरा, 3 को साध्वी पूनम दीदी, 4 को प्रभु पागल भइया, चित्र विचित्र महाराज, 5 को अलका गोयल, 6 को माधवी शर्मा भजनों से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें