बरेली। सऊदी अरब के मक्का मदीना शहर में बरेली हज सेवा समिति के बैनर तले यहां के हाजियों ने यौमे आजादी का जश्न मनाया। साथ ही देश का तिरंगा फहराकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी।
बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी को वीडियो कालिंग पर मक्का शरीफ से हाजी शाहबाज, हाजी यासीन कुरैशी, हाजी हसीन मियां वारसी, हाजी मोहसिन रजा कुरैशी, हाजी इमरान शेख, हाजी राहत शेख आदि ने बताया कि वहां मौजूद दूसरे भारतीयों की भी इस जश्न में शिरकत रही। इसी तरह मदीना शरीफ में हाजी शराफत खान ने अपने साथियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान दोनों ही जगहों पर हिंदुस्तान की तरक्की, कामयाबी, सलामती और अमन चैन की दुआ भी की गई। इसके अलावा समिति के लोग वहां पर हाजियों की सेवा में भी लगे हुए हैं। बीमार और कमजोर लोगों की लगातार तीमारदारी कर रहे हैं।