फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिगेडियर ने पकड़ा छावनी क्षेत्र में सफाईकर्मियों का ‘खेल’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छावनी और सैन्य क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की हकीकत परखने पिछले दिनों कैंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर इंद्रजीत सिंह ने औचक निरीक्षण किया तो सफाई व्यवस्था चौपट होने की पोल खुली। शहीद चौक से जाट एरिया और सिविल एरिया में तैनात कई सफाईकर्मचारी गैरहाजिर मिले। रजिस्टर में 12 सफाईकर्मियों के हस्ताक्षर थे लेकिन परेड कराई तो उसमें भी छह गैरहाजिर मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए ब्रिगेडियर ने कैंट बोर्ड सीईओ को सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। इस पर सीईओ ने सफाई निरीक्षक मनोज तिवारी को स्पष्टीकरण जारी किया।
विज्ञापन

बताते हैं कि पिछले दिनों सैन्य क्षेत्र और उससे सटे कैंट के इलाकों में कैंट बोर्ड अध्यक्ष ने औचक निरीक्षण किया। पहले वे सफाई निरीक्षक मनोज तिवारी के क्षेत्र जाट एरिया और सिविल एरिया का निरीक्षण करने पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक मौके पर करीब 19 कर्मचारी गैरहाजिर मिले और जो मौके पर थे, उनकी परेड कराई तो उसमें भी आधे गायब मिले। सुपरवाइजर अल्लन को जमकर फटकार लगाई और सफाई निरीक्षक को नोटिस जारी स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही, संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके बाद उन्होंने सफाई निरीक्षक दीप सक्सेना के नटराज सिनेमा, यूबी एरिया से जंक्शन रोड तक सफाई कार्य का निरीक्षण किया। बताते हैं कि यहां पर सभी सफाईकर्मी और खुद सफाई निरीक्षक मौके पर मिले। परेड कराई तो संख्या पूरी मिली। सफाई निरीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि निरीक्षण में सफाई निरीक्षकों के गैरहाजिर होने की वजह बता दी गई है, साथ ही, नोटिस का संतोषजनक जवाब दे दिया गया है।

जाट सेंटर में लग रही हाजिरी
सफाई कार्य में चल रही मनमानी पर रोक लगाने के लिए बिग्रेडियर ने सफाईकर्मचारियों की हाजिरी जाट सेंटर के एडम गेट पर लगाने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक सुबह छह बजे सभी सफाईकर्मियोें को हाजिरी लगाने के बाद ही सफाई कार्य पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। सफाईकर्मियों का खेल पकड़ में आने के बाद कैंट बोर्ड में हडकंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि बिग्रेडियर ने आगामी दिनों में फिर से औचक निरीक्षण करने की चेतावनी दी है, वहीं, अबकी बार गैरहाजिर मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें