फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्बानी का न करें प्रदर्शन और न ही अवशेष सड़कों पर फेंके

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुस्लिम राबता कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हामिद लतीफ (बब्बू) ने ईदुल अजहा के मौके पर मुसलमानों के नाम अपील जारी की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अपना त्योहार तो हर्षोल्लास के साथ मनाएं, साथ ही बिरादराने वतन की भावनाओं का भी सम्मान करें। कुर्बानी के जानवर की नुमाइश किए जाने से परहेज करें, कुर्बानी के जानवर के अवशेष सार्वजनिक स्थान पर कतई न फेंके। इसके अलावा खास तौर से कुर्बानी के हिस्से शाम को बांटने की गुजारिश की है। कहा, यदि कहीं भी कोई दिक्कत आए तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें स्वयं कोई जवाब न दें और कुर्बानी का वीडियो बनाकर भी वायरल न करें।
विज्ञापन

अमन के साथ मनाएं बकरीद
बरेली। फैजाने नियाजिया वेलफेयर सोसाइटी ख्वाजाकुतुब स्थित कार्यालय पर बकरीद को लेकर बैठक हुई, जिसमें बकरीद अमन से मनाने की अपील की गई। सदारत करते हुए डॉ. कमाल मियां नियाजी ने कहा कि बकरीद हजरत इब्राहिम की सुन्नत है। इसी वजह से हम अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार सावन का आखिरी सोमवार भी उसी दिन पड़ रहा है लिहाजा एहतियात बरत्ते हुए त्योहार के अरकान आदा करें और प्रशासनिक अफसरों का सहयोग करें। क्योंकि यह अदब का त्योहार है जो अमनो अमान के साथ मनाया जाना चाहिए। साथ बिजली पानी सफाई आदि की व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने की मांग प्रसासन से की है। बैठक में जैन मियां नियाजी, आफताब नियाजी, राशिद नियाजी, मुस्लिम नियाजी, हसीन नियाजी, हाफिज साजिद, सूफी नसीमुर्रहमान नियाजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें