बरेली। थाना बिथरी चैनपुर की ग्राम पंचायत उदयपुर जसरतपुर में तीन मजरें धर्मपुर, काशी व गैगटा हैं। मजरा धर्मपुर के कई लोगों का कहना है कि ग्राम मेहतपुर के कुछ लोग बकरीद पर उनके गांव धर्मपुर में नदी के पास भैंसों की कुर्बानी करने का प्रयास करते हैं, जबकि मेहतरपुर के लोगों का कहना है कि जानवरों की कुर्बानी हमेशा ही धर्मपुर में ही होती आई है। पिछले साल बकरीद के दिन कुर्बानी को लेकर ग्राम धर्मपुरा में एक पक्ष के लोगों ने विरोध किया था। इसके बाद जानवरों की कुर्बानी काशी गांव के लोगों की सहमति से एक घर के पीछे की गई थी। इस साल बकरीद पर मेहतरपुर गांव के लोग धर्मपुर में ही कुर्बानी करना चाहते हैं। सीओ ने डीएम और एसएसपी को इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर भेज दी है।