फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव भक्तों के जयघोष से बम-बम हुई नाथ नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन में शिव पूजन और आराधना के लिए विभिन्न धार्मिक समितियों की ओर से गुरुवार को नाथ नगरी परिक्रमा निकाली गई। सैकड़ों की तादाद में मौजूद शिव भक्त भजनों पर थिरकते हुए बम बम भोले और बाबा महाकाल का जयघोष करते हुए चल रहे थे। देव स्वरूपों की झांकियां भी बरबस ही राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। सुबह विधि विधान के साथ शुरू हुई परिक्रमा देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन

परशुराम सेना की ओर से गुुरुवार को प्रदेश प्रमुख अर्जुन गुप्ता के नेतृत्व में अय्यूब खां चौराहा स्थित बड़े हनुमान मंदिर से नाथ नगरी परिक्रमा निकाली गई। बाइक पर सवार शिवभक्तों ने पहले मढ़ीनाथ फिर तपेश्वरनाथ के बाद धोपेश्वरनाथ, पशुपतिनाथ, वनखंडीनाथ, त्रिवटीनाथ और आखिर में जलाभिषेक के बाद परिक्रमा अलखनाथ पहुंची। जहां महाआरती के बाद परिक्रमा का विश्राम हुआ। यहां प्रदीप गुप्ता, दीपू दिवाकर, अमित गुप्ता, शिखर, राजीव व अन्य शिवभक्त मौजूद रहे।
गौमाता की रक्षा के लिए किया जलाभिषेक
श्री नाथ नगरी सेवा समिति की ओर से गौमाता की रक्षा और विश्व कल्याण की भावना से नाथ नगरी परिक्रमा कर सातों नाथ मंदिरों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। मढ़ीनाथ मंदिर से शुरू होकर सातों नाथ मंदिरों में सौ कुंतल गंगाजल से जलाभिषेक किया। श्रवण गुप्ता ने बताया कि यात्रा खाकी अखाड़ा अयोध्या के महंत अमृतदास खाकी निर्देशन में निकाली गई। यहां डॉ. योगेश कुमार शर्मा, सुधीर कुमार सिंह, संजय कपूर, विक्की, धीरज व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

महाआरती से गूंजा शिवालय
हिन्दू शक्तिदल के जिलाध्यक्ष रजत कश्यप के नेतृत्व में सप्तनाथ परिक्रमा की गई। इससे पहले दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता का फूलमाला से स्वागत हुआ। परिक्रमा चौपला चौराहा स्थित एक हॉस्पिटल से शुरू हुई। सभी शिवभक्तों ने बाबा मढ़ीनाथ पर प्रथम जलाभिषेक किया। इसके बाद क्रमश: सभी नाथ मंदिर में जलाभिषेक के बाद यात्रा अलखनाथ पहुंची। शिवभक्तों ने महाआरती की और महाकाल के जयकारे लगाकर मंदिर परिसर को गुंजायमान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें