फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिन में राहत, पर रात हल्द्वानी से भी ज्यादा सर्द

Wed, 04 Dec 2024 01:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पहाड़ों की ठंडी हवा से रातें सर्द होती जा रही हैं। मंगलवार को बरेली की रात हल्द्वानी से भी तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा सर्द रही। आने वाले दिनों में ठंड के साथ कोहरा घना होने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, बरेली का अधिकतम पारा 25.3 डिग्री और न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम पारा सामान्य तो न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। नमी का स्तर 97 फीसदी और दृश्यता सौ से दो सौ मीटर तक दर्ज की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार के मुताबिक सप्ताहभर में मौसम का मिजाज और ठंडा होने का अनुमान है।
बताया कि हिमाचल की तलहटी में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ाें की सर्द हवा मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रही है। लिहाजा, तापमान में गिरावट जारी है। जल्द हल्के बादल मंडराने के बाद दिन का पारा भी लुढ़केगा। कोहरा घना होने से सुबह-शाम दृश्यता में गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम इनपुट
25.3
10.1
धूप निकलेगी। सुबह-शाम हल्के बादल छाएंगे।
सूर्योदय 6:49
सूर्यास्त 5:16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें