फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को फिर जारी हुए कागजी आदेश

Tue, 31 Oct 2017 02:12 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रॉयन स्कूल की घटना के बाद स्कूलों में बच्चों के शारीरिक, मानसिक और यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन से लेकर शासन तक कागजी कार्रवाइयों का दौर जारी है। कागजी आदेश इसलिए कहा जा रहा है कि स्कूलों के स्टाफ के सत्यापन और साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए जारी आदेश अब भी ठंडे बस्ते में है। बरेली में किसी भी स्कूल के स्टाफ का ना सत्यापन हुआ है और न साइकोमेट्रिक टेस्ट। अब इसी कड़ी में एक और आदेश जारी कर पंद्रह दिन में सुरक्षा मानक पूरे करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
शिक्षा निदेशक लखनऊ के निर्देशन पर संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा बरेली ने मंडल के 81 कॉलेजों को नोटिस जारी कर पंद्रह दिन में सुरक्षा के मानक पूरे करने की हिदायत दी है। इसकी रिपोर्ट संबंधित जिले के डीआईओएस को भेजने को कहा गया है। इसमें बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं के भी स्कूल शामिल हैं। जेडी अंजना गोयल ने निर्देश दिए हैं कि पंद्रह दिन में सभी सुरक्षा मानक पूरे करके रिपोर्ट डीआईओएस को सौंप दें।
विज्ञापन


स्कूलों को दिए गए मुख्य निर्देश
- स्कूल का भवन ऐसा हो जिसके सभी कक्षा के मुख्य द्वारा प्रांगण से दिखाई दें। कक्षा में एक खिड़की जरूर हो।
- कक्षा एक से बारह तक कक्षा संचालित होती हैं तो इनके ब्लॉक अलग हों और बिना अनुमति प्रवेश वर्जित हो। बड़े कक्षों का स्टाफ का बिना अनुमति जाना भी वर्जित हो।
विज्ञापन

- जो भी विद्यालय आए उसका ब्योरा गेट पर दर्ज हो।
- बच्चा अकेला स्कूल जा रहा है तो अभिभावक साथ जाएं। अगर वह साइकिल से आता जाता हो तो उसे दो या तीन बच्चों के साथ आने जाने के लिए निर्देशित करें।
- स्कूल की बसों में जीपीआरएस जरूर हो, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, वीमेन हेल्प लाइन 1090 और संबंधित पुलिस स्टेशन का नंबर भी होना चाहिए।
- बस में चलने वाले स्टाफ का पुलिस सत्यापन कराया जाना चाहिए, इसके लिए प्रबंधक और प्रधानाचार्य  जिम्मेदार होगा।
- शिक्षक सभी बच्चों को जागरूक करें, गुड टच और बैड टच के बारे में बताएं।
नोट : इस तरह के शासन ने निर्देशों की लंबी फेहरिस्त जारी की है।

वर्जन 
स्टाफ के पुलिस सत्यापन के लिए सीबीएसई ने दो माह का और वक्त दिया है। स्कूलों की तरफ से पुलिस विभाग को सत्यापन के लिए फार्म भेेजे जा रहे है। हालांकि अभी प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही है। साइकोेमेट्रिक टेस्ट भी अभी शुरू नहीं हो सके हैं।
-पारुष अरोड़ा, अध्यक्ष  इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें