नवाबगंज। एडवोकेट प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर सोमवार को अधिवक्ताओं ने एक पत्र संगठन के अध्यक्ष को सौंपा। उन्होंने जल्द चुनाव कराने की मांग की। अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं को शीघ्र चुनाव कराने का आश्वासन दिया है।
पहले यह चुनाव 30 मई को होना था। अधिवक्ताओं ने बताया कि संगठन के पूर्व अध्यक्ष की ओर से इसको लेकर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष से शिकायत की गई। इसके बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया। अब तक नई तिथि तय नहीं हुई है।
सोमवार को बार के पूर्व अध्यक्ष सुधाकर लाल रस्तोगी, लक्ष्मी नारायन गंगवार, रवींद्र पाल सिंह गंगवार, उस्मान अली, अशर्फी लाल गंगवार, जमील अहमद अंसारी, सत्यपाल गंगवार, श्रीपाल गंगवार, ओमेंद्र देव आर्य, मो. उमर सहित कई अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष हाजी माजिद हुसैन जैदी के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता हित में जल्द चुनाव कराएं जाएं। इसी सप्ताह सीपीओ धारक अधिवक्ताओं की मतदाता सूची तैयार करके चुनाव की तारीख की घोषणा की जाए।