फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीआरपीएफ कांड के आरोपियों की रिहाई अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने के दो आरोपियों की रिहाई शनिवार को होते-होते रह गई। विधिक तरीके से रिहाई परवाना न मिलने की वजह से सेंट्रल जेल प्रशासन ने उसे लौटा दिया। अब रविवार को आरोपियों की रिहाई हो सकती है।
विज्ञापन

सीआरपीएफ कैंप पर हमले के मामले में निरुद्ध दो आरोपी बरेली सेंट्रल जेल में कई साल से बंद हैं, जबकि दो पाकिस्तानी समेत तीन आरोपी लखनऊ जेल में बंद हैं। बरेली सेंट्रल जेल में रामपुर निवासी मोहम्मद शरीफ व मुरादाबाद निवासी जंग बहादुर बंद हैं। दोनों को रिहा करने का आदेश हुआ है। शनिवार शाम को दोनों की रिहाई का परवाना ई-मेल से जेल प्रशासन को मिला।
नियमानुसार इस तरह का परवाना विधिक तरीके से पत्र के रूप में मिलता है या फिर कोर्ट और जेल के बीच ई-प्रिजनर एप के जरिये पत्राचार होता है। इसलिए ई-मेल के जरिये आया परवाना मान्य नहीं किया गया। जेलर नीरज कुमार ने बताया कि प्रचलित दोनों प्रक्रिया के तहत परवाना आने पर रिहाई कर दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें