जेवर-लखनऊ के बीच वाया बरेली होगी उड़ान
बरेली-दिल्ली के बीच हवाई सेवा बंद होने के बाद सिविल एन्क्लेव बरेली की ओर से दिल्ली एयरपोर्ट पर स्लॉट के लिए लगातार कोशिश की जा रही है, लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही है। सिविल एन्क्लेव को अब जेवर एयरपोर्ट शुरू होने का इंतजार है। सिविल एन्क्लेव के अधिकारियों ने बताया कि जनवरी तक नोएडा का जेवर एयरपोर्ट शुरू होगा। इसके बाद जेट एयरविंग्स का विमान जेवर से लखनऊ के बीच वाया बरेली नियमित उड़ान भरेगा। इससे बरेली-लखनऊ और बरेली-दिल्ली के बीच एक ही फ्लाइट से लोगों को नियमित हवाई सेवा मिल सकेगी।
बरेली-नवी मुंवई के बीच जनवरी तक नियमित उड़ान शुरू कर दी जाएगी। नवी मुंबई एयरपोर्ट पर स्लॉट मिल गया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस से करार होने के साथ अथॉरिटी की स्वीकृति भी मिल गई है। कुशीनगर की उड़ान शुरू करने की दिशा में भी ज्यादातर औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। - अवधेश अग्रवाल, निदेशक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल एन्क्लेव बरेली।