फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नियमित जांच, टीकाकरण से होगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव

विज्ञापन
बरेली सर्वाइकल कैंसर समिट, कोलपोस्कोपी कार्यशाला का हुआ आयोजन - स्रोत संस्था
विज्ञापन
- महिलाओं को कैंसर से बचाने, लक्षणों और इलाज पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
विज्ञापन


बरेली। किशोरियों में समय पर टीकाकरण और महिलाओं में स्क्रीनिंग से सर्वाइकल कैंसर से काफी हद तक बचाव हो सकता है। इसके लिए अभिभावकों को भी जागरूक होना होगा।
विज्ञापन

राजश्री मेडिकल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में आयोजित सर्वाइकल कैंसर समिट कोलकोस्कोपी कार्यशाला के दौरान ये जानकारी बरेली ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ मृदुला शर्मा ने साझा की। कार्यशाला का विषय ''आने वाले कल के लिए एकजुटता : जागरूकता से कार्रवाई तक'' रहा। आयोजन में फॉगसी, राजश्री मेडिकल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, बरेली ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी, यूपीसीओजी गायनी कैंसर कमेटी का सहयोग रहा। उप्र स्टेट मेडिकल काउंसिल ने कांफ्रेंस को तीन क्रेडिट घंटे, फॉगसी ने छह प्वाॅइंट्स दिए। शुभारंभ के बाद संस्थान की वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोनिका अग्रवाल ने भी जांच और समय पर इलाज शुरू करने पर जोर दिया। एकेडमिक एडवाइजर मिस तूलिका अग्रवाल ने शैक्षिक ज्ञान के व्यावहारिक प्रयोग को जरूरी बताया। विधायक मीरगंज डीसी वर्मा ने आयोजन को सराहा। डॉ. सरिथा श्यामसुंदर, डॉ. आस्था, डॉ. शुभ्र, डॉ. शशिबाला, डॉ. मनोज टेंगड़ी, डॉ. शोभा, डॉ. तृप्ति, प्रो. श्वेता राय ने भी विषय संबंधी जानकारी दी। इस दौरान संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर रोहन बंसल व अन्य मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें