फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पलटा तो खुल गई पशु तस्करी की पोल

Sat, 27 Feb 2016 01:25 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज/भोजीपुरा। टायर फटने से असंतुलित हुए ट्रक पलटने पर पशु तस्करी की पोल खुल गई। ट्रक के पीछे भूसी की बोरी रखने के बाद अंदर गाय, बैल और बछड़े भरकर ले जाए जा रहे थे। जब ट्रक पलटा तो भूसी के साथ पशु भी इधर उधर जा गिरे। एक गाय की मौत भी हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह साढे़ छह बजे बड़ा बाईपास पर अटा कायस्थान गांव के पास एक ट्रक टायर पंक्चर होने से असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक बरेली से रामपुर की ओर जा रहा था। ट्रक पलटने के बाद ड्राइवर और हेल्पर भाग गए। जानकारी पर पहुंचे लोगों ने देखा कि ट्रक के पीछे एक पटला लगाकर पहले भूसी भरी गई थी और उसके बाद अंदर एक सांड़, तीन बछड़े, गायब और बैल समेत 40 पशु भरे गए थे। ट्रक पलटने से भूसी बिखर कर गिरने के बाद पशु भी इधर-उधर गिर गए। एक गायब की मौके पर ही मौत हो गई। सीबीगंज पुलिस ने 39 पशु बरामद कर ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया और ट्रक बरामद कर थाने ले गई। पुलिस ट्रक के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें